
झालावाड़ बस स्टैंड पर 60 लाख की स्मैक जब्त
ख़बर संक्षेप में
झालावाड़ के एक बस स्टैंड से 60 लाख की 300 ग्राम स्मैक जब्त कर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जिला स्पेशल टीम की सूचना पर की गई। गिरफ्तार दोनों बारां जिले के हरनावाड़ा शाहजी के रहने वाले हैं। पुलिस अब पूरी तस्करी का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ कर रही है।