
यूपी टीम मेरठ में सीके नायडू ट्रॉफी मैच की तैयारी में
ख़बर संक्षेप में
12 अक्टूबर को विक्टोरिया पार्क क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच की तैयारी के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम मेरठ पहुंच गई है। टीम का नेतृत्व समीर रिज़वी कर रहे हैं। इस मुकाबले के लिए महाराष्ट्र की टीम शुक्रवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।