
बृजभूषण सिंह यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस ने अपील पर जवाब देने के लिए समय मांगा
ख़बर संक्षेप में
महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी किए जाने के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में 9 अक्टूबर को सुनवाई हुई। दिल्ली पुलिस ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जबकि कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 28 अक्टूबर तय की। कोर्ट ने सभी पक्षों के लिए पूरी कार्यवाही की डिजिटल कॉपी तैयार करने का भी निर्देश दिया।