हत्या के मामले में नौ साल बाद मुनीम ने किया आत्मसमर्पण
ख़बर संक्षेप में
अवैध रेत खनन के दौरान पुलिस वाहन से टक्कर के मामले में हत्या के प्रयास के नौ साल बाद मुनीम उर्फ मुनीश ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। नया पुरा के उटांगन नदी क्षेत्र में अवैध रेत खनन से जुड़े इस मामले में जिला जज संजय कुमार मलिक ने उसकी जमानत मंजूर कर ली। उप निरीक्षक ब्रजेश कुमार की शिकायत पर 15 अगस्त 2016 को एफआईआर दर्ज की गई थी।