
सूचना देने में विफलता पर एसपी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया गया
ख़बर संक्षेप में
सरकारी वकीलों को सूचना देने में विफलता पर हाईकोर्ट ने संत कबीर नगर के एसपी को तलब किया, नाराजगी जताई। कोर्ट ने एसपी को 28 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया। जस्टिस अजय भनोट और जस्टिस दिव्येश चंद्र सामंत की खंडपीठ ने रीमा यादव की घरेलू हिंसा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग वाली याचिका पर यह आदेश दिया।