
जयपुर: आज 3 चौराहे से शुरू हुआ भिक्षावृत्ति विरोधी अभियान
ख़बर संक्षेप में
प्रशासन की शहर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने की पहल के तहत जयपुर के रामबाग सर्किल, जेडीए और ओटीएस चौराहे पर विशेष भिक्षावृत्ति विरोधी अभियान शुरू हो गया है। इन प्रमुख चौराहों पर बचाव अभियान के तहत 29 अक्टूबर तक रामबाग सर्किल और जेडीए में एक दिन छोड़कर और ओटीएस में 10 से 30 अक्टूबर तक भिक्षावृत्ति के आरोपियों को पकड़ा जाएगा। इसमें पुलिस, ट्रैफिक विभाग, जेडीए, नगर निगम और एनजीओ शामिल हैं।