Har baat pe sawaal. Dekho kaun kya keh raha hai.

कांग्रेस का अंबेडकर सर्किल से प्रताप चौक तक मार्च

स्रोत: Dainik Bhaskar

ख़बर संक्षेप में

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी की नजरबंदी के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर सर्किल से प्रताप चौक तक मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर और राष्ट्रगान गाते हुए शहर के प्रमुख इलाकों से मार्च निकाला। इससे शहर का यातायात बाधित हो गया। प्रताप चौक पर कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया।

NEWXAndroid और iPhone पर मुफ़्त। NEWX में खोलें