
सवाई माधोपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
ख़बर संक्षेप में
कांग्रेस और सहयोगी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिए जाने के बाद प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार के दबाव में लाखों वैध मतदाताओं को सूची से हटा दिया।