
महाकुंभ डॉक्यूमेंट्री मामले में 7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी मुंबई में गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
महाकुंभ डॉक्यूमेंट्री से जुड़े 7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी इंद्रजीत नट्टोजी को मुंबई में गिरफ्तार किया गया। पुनीत सिक्का की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की, जिसमें जाली बिल और फर्जी अनुबंधों का पता चला। 5.60 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान के बावजूद डॉक्यूमेंट्री कभी पूरी नहीं हो पाई।