बरेली : अप्सरा नदी पर सात मीटर पुल का निर्माण शुरू
ख़बर संक्षेप में
हाल ही में आई बाढ़ और मौजूदा पुल की दीवारों में दरार आने के बाद अप्सरा नदी पर सात मीटर चौड़ा पुल बनने जा रहा है। इस कदम से 100 से अधिक गांवों की आबादी को राहत मिलेगी। सरकार की ओर से इस महीने जीओ आने की उम्मीद है।