गणेशपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में तीन युवक, एक की मौत
ख़बर संक्षेप में
बुधवार रात गणेशपुर मोड़ के नवाब ईंट भट्ठे के पास बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। इस हादसे में दीपक (33) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी प्रेमपाल और विक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान हल्की बूंदाबांदी हुई। दीपक के परिवार में उसकी पत्नी और बेटे सहित सभी लोग गहरे सदमे में हैं।