कानपुर: छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम संशोधित
ख़बर संक्षेप में
वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं छात्रवृत्ति वितरण का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसमें निधि हस्तांतरण की अवधि 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। सभी संस्थानों एवं छात्रों को निर्धारित तिथियों तक प्रक्रिया पूरी करनी होगी, अंतिम तिथि के बाद लंबित आवेदन बाहर रखे जाएंगे। जिला परिषद समिति द्वारा 15 जनवरी तक डाटा को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसके बाद 25 से 31 जनवरी तक निधि का वितरण किया जाएगा।