
उदयपुर के टेकरी में खुलेगा आधुनिक फूड कोर्ट
ख़बर संक्षेप में
उदयपुर के टेकरी में 30 हजार वर्ग फीट खाली जमीन पर आधुनिक फूड कोर्ट बनेगा। पुरोहितों का तालाब के पास अतिक्रमण हटाने के बाद 15 दिन में सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। उदयपुर बस स्टैंड और स्टेशन पर देर रात आने वाले यात्रियों को सुलभ भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।