
देवरिया में चार साल के बच्चे की मौत, ओवरसाइज़ सेप्टिक टैंक में गिरने से
ख़बर संक्षेप में
देवरिया के उदौहपुर में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिरने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई। जांच में टैंक मानक से बड़ा पाया गया, जिसके बाद लापरवाही के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। अधिकारी और ब्लॉक प्रेरक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एक महीने के भीतर जांच रिपोर्ट आ जाएगी।