कबड्डी प्रतियोगिता में मानपुर स्कूल आगे
ख़बर संक्षेप में
स्कूल परिसर में जूनियर और प्राइमरी वर्ग में कबड्डी में कंपोजिट स्कूल मानपुर का दबदबा रहा। इसमें मानपुर, कायस्थ बड़दा, शाहकुलीपुर, मुबारकपुर और लुटफुल्लापुर बक्सर के छात्रों ने भाग लिया। लू-बक्सर के बच्चों ने अनुशासन के साथ पीटी और सांस्कृतिक प्रतियोगिता जीती। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।