
प्रयागराज: संविदा चालकों के लिए तीन दिवसीय भर्ती अभियान
ख़बर संक्षेप में
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की ओर से विभिन्न बस स्टेशनों पर संविदा चालकों के लिए तीन दिवसीय भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 12 अक्टूबर को जीरो रोड बस स्टेशन, 13 अक्टूबर को मेजा रोड बस स्टैंड और 14 अक्टूबर को कुष्ठ अस्थायी बस स्टेशन पर चलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ तीन सेट स्व-सत्यापित फोटोकॉपी भी साथ लेकर जाना होगा।