
कानपुर में मतदाता सूची में धांधली को लेकर सपा का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
ख़बर संक्षेप में
सपा नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में हेरफेर करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कानपुर के कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। उन्होंने भाजपा पर एसआईआर के तहत वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को पांच मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।