
कस्बा बादली में मोबाइल की दुकान से चोरों ने फोन चुराए
ख़बर संक्षेप में
झज्जर के कस्बा बादली में एक मोबाइल कम्युनिकेशन की दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर महंगी फोन, कैश और अन्य सामान चुरा लिए। सुबह दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ देखकर दुकान के मालिक को चोरी का पता चला। बादली थाने की पुलिस ने सबूत इकट्ठा कर शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।