
सालासर जी के पास गाय को बचाने के चक्कर में टैंकर पलटा, चालक घायल
ख़बर संक्षेप में
सालासर जी चौराहे के पास गाय को बचाने के चक्कर में रिफाइंड तेल ले जा रहा टैंकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के कारण डेढ़ घंटे तक 2 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। ग्रामीणों ने पुलिस के रोकने के बावजूद तेल को लूट लिया।