
कानपुर: कांशीराम अस्पताल में कूलिंग मशीन खराब
ख़बर संक्षेप में
रमादेवी स्थित कांशीराम संयुक्त अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में नगर निगम की ओर से लगाई गई वाटर कूलिंग मशीन खराब हो गई, जिससे मरीजों और परिचारकों को पानी नहीं मिल पाया। इस समस्या से अस्पताल में मरीजों को असुविधा हुई है। यह मशीन इमरजेंसी विभाग के बाहर लगी है।