
झींझक में ट्रेन से टकराकर मौत
ख़बर संक्षेप में
झींझक रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से टकराकर सुभाष नगर के 52 वर्षीय शिवनरेश की मौत हो गई। वह अपनी धान की फसल देखने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इस हादसे के बाद उनका परिवार और स्थानीय लोग सदमे में हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।