
ट्रेडर्स जनता पार्टी के दस्तावेज पंजीकरण हेतु प्रस्तुत
ख़बर संक्षेप में
ट्रेडर्स जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी। अधिवक्ता हिमांशु शर्मा के माध्यम से सभी आवश्यक दस्तावेज नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग में प्रस्तुत किए गए। इस दौरान शिवकुमार गुप्ता, शुभम सिंह, मोहन यादव, रितेश गर्ग, भगवती शर्मा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे। 20 सितंबर को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के डेरेखु-शाहबाद स्थित इंपीरियल होटल में व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों के हितों की रक्षा और उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से पार्टी बनाने का निर्णय लिया गया।