
अलीगढ़ कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त का किया विरोध
ख़बर संक्षेप में
अलीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ सेंटर पॉइंट से कलेक्ट्रेट तक मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट गेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने वापस जाने से पहले एसीएम को ज्ञापन सौंपा।