
जैसलमेर: अनिरुद्ध सिंह की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी
ख़बर संक्षेप में
पुलिसकर्मी अनिरुद्ध सिंह की मौत के मामले में मोहनगढ़ में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजनों और ग्रामीणों के धरने से हंगामा मच गया है। प्रदर्शन के समर्थन में कस्बे का बाजार आधे दिन के लिए बंद कर दिया गया है और सभी दुकानें पूरी तरह से बंद हैं। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी तक अनिरुद्ध सिंह के शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा।