
दहेज और मारपीट के मामले में महिला ने पति और 7 ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराया केस
ख़बर संक्षेप में
अलवर के सदर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और 7 ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और घर से निकालने का मामला दर्ज कराया है। ससुराल वालों ने दहेज में एक लाख रुपए नकद और एक बाइक की मांग की थी, जिसके बाद उसे कपड़ों में घर से निकाल दिया गया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।