
राजस्थान पत्रिका का प्रोपेक्स 9 अक्टूबर से जयपुर में शुरू
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान पत्रिका का तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो 'प्रोपेक्स' 9 अक्टूबर से जयपुर के द ग्रैंड मोती पैलेस में शुरू हो रहा है। इस आयोजन में घर खरीदने, नए प्रोजेक्ट में निवेश करने, जमीन और कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने के विकल्प दिए जा रहे हैं। यह आयोजन 11 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक का समय दिया गया है।