
टीचर एमएलसी चुनाव में पति-पत्नी आमने-सामने
ख़बर संक्षेप में
गोरखपुर-फैजाबाद ब्लॉक में वोटर लिस्ट से सत्यापित फॉर्म जमा नहीं करने के कारण दो प्रत्याशी के नामांकन रद्द कर दिए गए। मऊ जिले के पति-पत्नी अजीत कुमार सिंह और संगीता सिंह अब चुनाव में आमने-सामने हैं। वैध प्रत्याशी की अंतिम लिस्ट 9 अक्टूबर के बाद जारी की जाएगी।