
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो हादसे में 4 दिन में 8 की मौत
ख़बर संक्षेप में
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें से छह देवरिया जिले के हैं। इन हादसों से प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा को लेकर आपात बैठक बुलाई गई है। अधिकारियों ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विस्तृत योजना तैयार कर ली है और एक्सप्रेसवे से भारी वाहनों को हटाने के लिए गश्त बढ़ा दी है।