नवोदय विद्यालय में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
ख़बर संक्षेप में
छान स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। कक्षा 8 में 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच और कक्षा 10 में 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच जन्म लेने वाले छात्र पात्र हैं। आवेदक मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ रहे हों और टोंक जिले के मूल निवासी हों।