लखनऊ: आज तीन घटनाएँ
ख़बर संक्षेप में
अखिल भारतीय छात्र संघ की महानगर इकाई द्वारा आज दोपहर 2 बजे आईईटी में क्षितिज युवती सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 11वीं स्पेस एप्लीकेशन एडाप्टेशन कार्यशाला सुबह 9:30 बजे डॉ राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, सीजी सिटी, सुल्तानपुर रोड में आयोजित की जाएगी। श्री अग्रवाल सभा लखनऊ द्वारा शाम 4 बजे महाराजा अग्रसेन जयंती का जुलूस निकाला जाएगा।