बरेली: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ख़बर संक्षेप में
गहरवारा गांव में 25 वर्षीय विवाहिता अंजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने बिना बताए रामगंगा नदी में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट मिलने पर जलती हुई चिता से शव निकाला। सिर पर चोट के निशान से पता चलता है कि चक्की से मार कर गला घोंट दिया गया। सात साल पहले अंजू की शादी जयदेव से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं।