बरेली की बत्तियां गुल, बजट खाली
ख़बर संक्षेप में
बरेली के नगर निगम की 20 हजार स्ट्रीट लाइट की मरम्मत पर सालाना 42 लाख रुपये खर्च होते हैं, फिर भी रोज 60 लाइट गुल हो जाती हैं। अधिकतर सड़कें अंधेरी रहती हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। संजयनगर, जोगी नवादा जैसे मोहल्लों में स्थिति और भी खराब है।