जैतपुर के पास कार की टक्कर में मिठाई विक्रेता की मौत
ख़बर संक्षेप में
जैतपुर के गोपालपुरा गांव के पास कचौरा घाट बाह रोड पर तेज रफ्तार कार ने कुचलने से नौनेरा गांव के मिठाई विक्रेता मुन्नालाल की मौत हो गई। राहगीर ने घायल को बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। शव को पोस्टमार्टम के लिए बाह मुर्दाघर में रखा गया है।