नवरात्रि के दौरान कानपुर में कन्या वंदना कार्यक्रम
ख़बर संक्षेप में
हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला आयोजन समिति द्वारा 16 से 18 अक्टूबर तक कानपुर के पूजा पंडालों एवं मंदिरों में कन्या वंदना एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं एवं बेटियों के लिए शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान को बढ़ावा देना है। मेला का मुख्य कार्यक्रम 26 से 30 नवम्बर तक बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में होगा।