
लखनऊ के पास इंडिगो की फ्लाइट पर बिजली गिरी
ख़बर संक्षेप में
पटना से लखनऊ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट बुधवार शाम 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बिजली की चपेट में आ गई। इस घटना से विमान के सामने वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा और फिर विमान ने लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की। उड़ान के दौरान खराब मौसम की वजह से रूट और शेड्यूल पर असर पड़ा।