
ललितपुर कोतवाली सदर में पत्रकार पर हमला
ख़बर संक्षेप में
शराब और मांस के लिए मांगे गए 2 हजार रुपये नहीं देने पर ललितपुर कोतवाली सदर इलाके में एक मीडियाकर्मी इमरान मंसूरी पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। वह मवेशी बाजार की ओर जा रहा था, तभी पैसे नहीं देने पर जकी अहमद के बेटे तौसीफ ने हमला कर दिया। घायल पत्रकार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।