
सीतापुर कब्रिस्तान में सरकारी जमीन पर कब्जे को 7 दिन का नोटिस मिला
ख़बर संक्षेप में
सीतापुर में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद व दुकानों को हटाने के लिए राजस्व विभाग ने बुधवार शाम 5 बजे कार्रवाई का नोटिस जारी किया। कब्रिस्तान के लिए रजिस्ट्री की गई जमीन अब सरकारी व ग्राम सभा की जमीन घोषित हो गई है। निर्माण नोटिस मिलने की तारीख से 7 दिन के अंदर जमीन खाली करने के लिए संबंधित पक्ष को कहा गया है।