मेरठ: बरौत मार्ग चौड़ीकरण स्वीकृत
ख़बर संक्षेप में
बरौत मार्ग से सहलपुर होते हुए रसाना तक सात किलोमीटर मार्ग को सुदृढ़ एवं चौड़ा करने के बजट स्वीकृत होने के बाद निवासियों ने आभार व्यक्त किया। मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण से क्षेत्र के हजारों लोगों की आवाजाही सुगम होगी। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे मार्ग के शेष भाग को विकसित करने की योजना है।