
उत्तर प्रदेश गर्ल्स टीम ने राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में टॉप किया
ख़बर संक्षेप में
राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश गर्ल्स टीम ने पहला स्थान हासिल किया जबकि बॉयज टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। श्रीनगर में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 84 सदस्यीय टीम ने 64 पदक जीते। इस प्रतियोगिता का आयोजन आर्म स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ जम्मू एंड कश्मीर ने इंडियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन की निगरानी में किया था। मनोज वर्मा और शाहवेज अली ने विजेताओं का स्वागत किया।