
आगरा में आमने सामने हुई टक्कर में शिशु सहित चार घायल
ख़बर संक्षेप में
बाह के बसूनी के निमादाड़ा गांव में दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में एक शिशु सहित चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी बाह पहुंचाया, जिनमें से तीन को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया। मंगलवार रात करीब 8 बजे सड़क के एक जंक्शन पर यह हादसा हुआ।