
फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से 1.30 लाख रुपये की ठगी के आरोप में बिहार के दो गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
सोशल मीडिया पर परिचित बताकर एक युवक से 1.30 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में बिहार के पश्चिम चंपारण के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिए एक पेट्रोल पंप के क्यूआर कोड पर पैसे ट्रांसफर करने की ठगी की गई थी। पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। शिकायतकर्ता विनोद सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मैसेज के जरिए ठगी का पता चलने के बाद इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।