
भूकंप से मुरादाबाद के मकान दरे
ख़बर संक्षेप में
मुरादाबाद में रात करीब 10:25 बजे भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। रामगंगा विहार, लाजपत नगर समेत अन्य इलाकों में लोगों ने झटके महसूस किए। पंखे और बर्तन तक हिल गए। कई लोगों ने अपने घर के सदस्यों को फोन कर हालचाल पूछा, तो कुछ ने चक्कर आने और दीवार में कंपन की शिकायत की।