
व्यापारियों ने यूपीआई शुल्क पर बाजार बंद होने की चेतावनी दी
ख़बर संक्षेप में
व्यापारियों ने 2000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर 0.04 प्रतिशत यूपीआई शुल्क का विरोध करते हुए डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। 15 अक्टूबर से लागू होने वाला यह शुल्क व्यापारियों और ग्राहकों दोनों पर बोझ बनने की आशंका है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर बाजार बंद होने की चेतावनी दी।