दिल्ली में डूसू दफ्तर में आग
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के लॉ सेंटर-1 स्थित दफ्तर में मंगलवार रात आग लग गई। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पा लिया। आग से सोफा और फर्नीचर भी जल गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।