
प्रयागराज में महिला मार्च, छात्रावास से आज़ाद पार्क तक
ख़बर संक्षेप में
सैकड़ों छात्राओं ने महिला सुरक्षा और समान अधिकार की मांग करते हुए महिला छात्रावास से प्रयागराज के चंद्रशेखर आज़ाद पार्क तक मार्च निकाला। इस कार्यक्रम में 75 साल की आजादी के बाद भी महिलाओं को पूरी आज़ादी और समान अधिकार नहीं मिलने की बात कही गई। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की समान भागीदारी की जरूरत पर जोर दिया।