
बोरखेड़ा में कब्र से निकाला गया शव; एफएसएल के नमूने लिए गए
ख़बर संक्षेप में
29 सितंबर को शंभूपुरा के नए एयरपोर्ट के पास कार में मिले मोहम्मद याकीन के शव को 7 अक्टूबर को कब्र से निकाला गया। शव पर गोलियों के निशान थे और एफएसएल टीम ने परिजनों के सामने ही नमूने लिए। तालीदा थाना से जुड़े इस मामले में मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड की जांच जारी है।