आईआईटी-दिल्ली के छात्र को मिला ₹1.22 करोड़ का सालाना ऑफर
ख़बर संक्षेप में
आईआईटी-दिल्ली के एक बीटेक छात्र को प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान ₹1.22 करोड़ से अधिक का सबसे बड़ा सालाना पैकेज ऑफर मिला। इस इवेंट में 200 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें प्लेसमेंट का कुल प्रतिशत 91.42% रहा। बीटेक छात्रों के लिए औसत सालाना पैकेज ₹20.77 लाख था, जबकि एमटेक छात्रों को औसतन ₹17.05 लाख मिले।