
खम्बा लगाने के दौरान करंट लगने से मोहम्मदपुर में दो ग्रामीणों की मौत
ख़बर संक्षेप में
खम्बा लगाने के दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट की लाइन में करंट आने से श्रावस्ती के गिलोला के मोहम्मदपुर में करंट लगने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। लाइन बंद बताई गई थी, लेकिन खम्बा पानी भरने के कारण झुकने से लाइन छू गई और करंट लग गया। पीड़ितों को घटनास्थल से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई।