
वडनगर से काशी तक बाइक यात्रा शुरू किया कार्यकर्ताओं ने
ख़बर संक्षेप में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत वडनगर से काशी तक बाइक यात्रा कार्यकर्ताओं ने शुरू की। मिर्जापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का स्वागत किया, जहां नगर विधायक ने उन्हें पारंपरिक परिधान पहनाकर सम्मानित किया। यात्रा से पहले कार्यकर्ताओं ने मां विंध्यवासिनी धाम का दर्शन किया।