जिला टाउन हॉल में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन
ख़बर संक्षेप में
इस उपक्रम के तहत 7 अक्टूबर बुधवार को टाउन हॉल में जिला स्तरीय 'सेवा ज्योति यात्रा- विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया जायेगा। इस सभा में सुबह 9:15 बजे जनता एवं अतिथियों का स्वागत किया जायेगा। इसके बाद देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। सुबह 10:10 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष सभा को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। 11:00 बजे सेवा ज्योति प्रज्वलित की जायेगी। 11:10 बजे राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन होगा।